उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत हुए कोरोना संक्रमित....

  • whatsapp
  • Telegram
उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत हुए कोरोना संक्रमित....
X



कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत और बिगड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उनका बुखार कम नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। हरीश रावत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। पंजाब के प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दो दिन पहले डीएवी कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए थे।

इससे पहले वह पंजाब से लौटे थे। यही नहीं, पंजाब से लौटने के बाद वह कोटद्वार, जयहरीखाल समेत कई जगह कांग्रेस के सम्मेलनों में भी शामिल हुए थे। साथ ही उनके स्टाफ के दो लोग भी संक्रमित मिले। खुद हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी थी और अपने संपर्क में आने वालों को कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी थी।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it