यूपी में नाइट कर्फ्यू होगा और सख्त, केरल-महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने पर CM योगी ने दिया यह आदेश
देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर धीरे-धीरे कम हुआ है, हालांकि कुछ राज्यों में बढ़ते मामलों ने सरकार की टेंशन बढ़ा रखी है। केरल और महाराष्ट्र में...

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर धीरे-धीरे कम हुआ है, हालांकि कुछ राज्यों में बढ़ते मामलों ने सरकार की टेंशन बढ़ा रखी है। केरल और महाराष्ट्र में...
देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर धीरे-धीरे कम हुआ है, हालांकि कुछ राज्यों में बढ़ते मामलों ने सरकार की टेंशन बढ़ा रखी है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी सतर्क हो गई है। दोनों राज्यों में तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए सीएम योगी ने नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के आदेश दिये हैं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लगातार कोशिशों से संक्रमण दर न्यूनतम स्तर पर है. कोरोना वायरस के संबंध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।
उन्होंने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर पूरी सक्रियता के साथ जांच करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पुलिस को चेतावनी जारी करनी चाहिए ताकि दुकानें रात में 10 बजे तक बंद हो जाएं।
उन्होंने कहा कि लोगों को भी अनावश्यक सड़कों पर नहीं घूमना चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया वर्तमान में प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 342 है। जानकारी के लिए बता दें की जनपद अलीगढ़, बांदा, बिजनौर, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, रामपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर तथा उन्नाव में वर्तमान में कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं है।
राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल आंकड़ा बढ़कर 17,09,192 हो गया है। वहीं, मृतक संख्या 22,794 बनी रही।
नेहा शाह





