पूरी समस्या किसी दूसरे के कंधों पर डालने का काम कर रहे गहलोत :पूर्व CM वसुंधरा राजे

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पूरी समस्या किसी दूसरे के कंधों पर डालने का काम कर रहे गहलोत :पूर्व CM वसुंधरा राजे

राजस्थान CM के बयान 'PM को देश को संबोधित करना चाहिए' के जवाब में राजस्थान पूर्व CM वसुंधरा राजे ने उदयपुर की घटना को लेकर सीएम अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला है।उन्होंने ने कहा की एक रास्ता है कि सरकार सक्रिय हो और दूसरा रास्ता है कि बहाना बनाया जाए। अपने कंधों पर तो लेना नहीं है उसकी बजाए पूरी समस्या किसी दूसरे के कंधों पर डाल दीजिए, वही अशोक गहलोत कर रहे हैं |

उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे कहा कि जो 2 दोषी सामने दिख रहे हैं सिर्फ वही नहीं उसके पीछे जो लोग होंगे, जहां से इसकी शुरुआत हुई होगी, उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ये मामूली घटना नहीं है, ये एक तरह से आतंकवाद है। इसकी जितनी भर्त्सना करेंगे वो कम ही रहेगा।



Next Story
Share it