1 साल से प्रदर्शन कर रहे होम गार्डों ने रांची में किया चक्का जाम, आवाजाही ठप...
रांची में 1 साल से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे होम गार्डों की बात जब किसी ने नहीं सुनी तो उन्होंने अपने प्रदर्शन को विकराल कर लिया। बता दें कि...
रांची में 1 साल से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे होम गार्डों की बात जब किसी ने नहीं सुनी तो उन्होंने अपने प्रदर्शन को विकराल कर लिया। बता दें कि...
रांची में 1 साल से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे होम गार्डों की बात जब किसी ने नहीं सुनी तो उन्होंने अपने प्रदर्शन को विकराल कर लिया। बता दें कि उन्होंने अपने प्रदर्शन में आज यानी शुक्रवार 26 मार्च को रांची की सभी सड़कों को जाम कर दिया है।
इसकी वजह है रांची में 8 मार्च से अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर होमगार्ड के जवान आंदोलन कर रहे थे जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुली तो शुक्रवार को होमगार्ड ने जगन्नाथपुर पुनदाग की मुख्य सड़कों को जाम कर दिया।
झारखंड में करीब 19 हजार होमगार्ड के जवान है जो अपनी ड्यूटी छोड़कर रांची में प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रदर्शनकारी होमगार्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वह वादा याद करा रहे हैं जो उन्होंने अपने जवानों से किया था।
होमगार्ड के जवानों का आरोप है कि सरकार चिर निद्रा में है और उनकी मांगों को लेकर जरा भी विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा यही कारण है कि हमें अपने आंदोलन स्थल से उतर कर सड़कों पर आना पड़ रहा है, ताकि सरकार हमारी भी बातों को सुने।
गौरतलब है कि होमगार्ड का काम अधिक और वेतन कम होता है, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में होमगार्ड का वेतन उनके काम के अनुसार कर दिया गया है, परंतु राज्य जैसे राज्यों में अभी उनकी कोई सुनवाई नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब सरकार को अपने वादे नहीं याद रहते तब हमसे वोट मांगने क्यों ही आते हैं। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि हमारे होमगार्ड के जवान अब सड़कों पर उतर आए हैं,क्योंकि उनकी मांगें पूर्ण रूप से सही है।
नेहा शाह





