10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश कहा- बिना मेरिट जारी किए परिणाम तैयार करें अधिकारी

  • whatsapp
  • Telegram
10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश कहा- बिना मेरिट जारी किए परिणाम तैयार करें अधिकारी
X



यूपी बोर्ड 2021 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में इस बार मेरिट लिस्ट नहीं बनेगी। यह निर्णय स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट पर चर्चा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अफसरों को कहा कि इस बार दसवीं और बारहवीं कक्षाओं का रिजल्ट बिना मेरिट के जारी किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने रविवार को वर्चुअल कोविड-19 प्रबंधन की बैठक में उत्तर प्रदेश में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति को जारी रखने के निर्देश दीया और कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परीक्षा फल तैयार करने के संबंध में गाइडलाइंस जल्द बनाकर के परीक्षा परिणाम तैयार किया जाए |

उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण के चलते इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं करवाने में हम असफल रहे हैं इसीलिए परीक्षाफल मेरिट सूची से ना तैयार किए जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा विभाग आनलाइन परीक्षा कराए। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग को भी विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने का निर्णय जल्द लेने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को पदोन्नत करने का फैसला उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया था। इस दौरान स्वयं शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि यूपी बोर्ड के 100 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब बिना इम्तेहान के छात्रों को अगली कक्षा में जाने की अनुमति मिलेगी।


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस साल इंटरमीडिएट के 26.1 लाख और हाईस्कूल के 29.4 लाख विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया जाएगा। इस तरह प्रदेश के कुल 56 लाख से अधिक विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे। सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर यूपी बोर्ड ने भी छात्रों को बड़ी राहत दी है।

नेहा शाह

Next Story
Share it