13 जिलों में स्थापित होने जा रहें है मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

  • whatsapp
  • Telegram
13 जिलों में स्थापित होने जा रहें है मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
X



लखनऊ। उद्यान विभाग सूबे के 13 जिलों में मिनी सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना की कार्यवाही कर रहा है। इन सेंटरों के कार्यरूप ले लेने पर फल एवं सब्जी के गुणवत्तायुक्त पौधों की उपलब्धता किसानों को सुगमता से हो सकेगी।

उद्यान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे किसानों को गुणवत्तायुक्त फल और सब्जी के पौधों के साथ ही नवीन तकनीकी जानकारी दी जा सकेगी। नवीन तकनीकी के हस्तान्तरण के उद्देश्य से इजराइल सरकार के तकनीकी सहयोग से बस्ती में फल एवं कन्नौज में शाकभाजी के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस की स्थापना की गयी है।

इसी प्रकार आधुनिक तकनीक के अंगीकरण के लिए हापुड़, मऊ, बहराइच, अलीगढ़, फतेहपुर, रामपुर तथा अम्बेडकरनगर में 7 मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किये जा चुके है। चन्दौली में एक मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस निमार्णाधीन है। प्रस्तावित इन सभी मिनी सेंटर के मूर्तरूप ले लेने पर बागवानी विकास कार्यक्रम को जहां गति मिलेगी, वही किसान अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।

Next Story
Share it