42वें स्थापना दिवस पर भाजपा ने माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया

  • whatsapp
  • Telegram
42वें स्थापना दिवस पर भाजपा ने माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया
X


देवरिया। भाजपा ने बृहस्पतिवार को पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया। औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने नमो ऐप के जरिए पार्टी कोष में सहयोग करते हुए अभियान का शुभारंभ किया।

जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने नमो ऐप से पार्टी कोष में सहयोग करते हुये इस अभियान के शभारम्भ में सहभागिता किया।

इस दौरान अभियान के संयोजक, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अजय शाही ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत सभी सांगठनिक मंडलों तक इसका विस्तार किया जाएगा।आज जिले सभी मंडलों में माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाया गया जहां कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अभियान के तहत कार्यकर्ता 5,50,100,500 और अधिकतम 1000 रुपये ही पार्टी कोष में देंगे है और लोगो से भी दिलवाऐंगे।पार्टी कोष में नमो ऐप अथवा पार्टी द्वारा भेजे गये लिंक से ही पैसा जमा करना है।एक मण्डल से कम से कम 1000 लोगो से पार्टी कोष में डोनेशन दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान के तहत

भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से शुरू किए गए अभियान का उद्देश्य आमजन को भाजपा से जोड़ना है।आमजन नमो ऐप के माध्यम से 5 रुपया, 50 रुपया, 100 रुपया, 500 रुपया और 1000 रुपए तक का सूक्ष्म सहयोग कर सकेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जिले भर से लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। जिले में जिला स्तर पर अभियान के संचालन के लिए टीम बनाई गई है। जो मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को माइक्रो डोनेशन के माध्यम से जुड़ने की अपील करेगी।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,डॉ. प्रवीण निखर, राधेश्याम शुक्ला, मारकंडेय गिरी,संजय पाण्डेय,अजय सिंह,अखिलेश मिश्रा,गंगाशरण पाण्डेय,सन्नी शाही आदि रहे।

Next Story
Share it