पांचजन्य राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रचार-प्रसार करने वाली पत्रिका
सुलतानपुर।पांचजन्य विचार विमर्श को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दो मंडलों धनपतगंज एवं करौंदीकला में गोष्ठी आयोजित हुई।धनपतगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित...


सुलतानपुर।पांचजन्य विचार विमर्श को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दो मंडलों धनपतगंज एवं करौंदीकला में गोष्ठी आयोजित हुई।धनपतगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित...
- Story Tags
- Magazine
- Ideology
- Panchjanya
सुलतानपुर।पांचजन्य विचार विमर्श को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दो मंडलों धनपतगंज एवं करौंदीकला में गोष्ठी आयोजित हुई।धनपतगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई गोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता आनंद प्रकाश द्विवेदी, करौंदी कला ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्य ने संबोधित किया।वक्ताओं ने पांचजन्य विचार-विमर्श पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पांचजन्य पत्रिका को एक राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रचार-प्रसार करने वाली पत्रिका बताया।वक्ताओं ने कहा स्वतंत्रता प्राप्ति के तुरन्त बाद 14 जनवरी, 1948 को मकर संक्राति के पावन पर्व पर आवरण पृष्ठ पर भगवान श्रीकृष्ण के मुख से शंखनाद के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संपादकत्व में 'पाञ्चजन्य' साप्ताहिक का अवतरण हुआ था।
यह पत्रिका स्वाधीन भारत में स्वाधीनता आन्दोलन के प्रेरक आदर्शो एवं राष्ट्रीय लक्ष्यों का स्मरण दिलाते रहने के संकल्प का उद्घोष था। उन्होंने बताया अटल जी के बाद 'पाञ्चजन्य' के सम्पादक पद को सुशोभित करने वालों में एक नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय का है जिनकी कल्पना से 'पाञ्चजन्य' का जन्म हुआ। वक्ताओं ने कहा जिस संकल्प को लेकर 'पाञ्चजन्य' ने अपनी जीवन यात्रा आरम्भ की थी,वह आज पूरी शक्ति के साथ अपने उसी कर्त्तव्य पथ पर डटा हुआ है। वक्ताओं ने उपस्थितजनों का आह्वान किया कि हम सबको पांचजन्य पत्रिका को जन-जन के बीच प्रचार- प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों पत्रिका से जोड़ने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम स्थल पर पांचजन्य पत्रिका भी वितरित की गई। प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की धनपतगंज मंडल में ब्लॉक कार्यक्रम संयोजक राम अकबाल द्विवेदी, करौंदीकला रितेश दुबे सहित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा,संदीप तिवारी, सुनील सोनी,भूपेंद्र पाठक,उमाकांत शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।