अब्दुल्लागंज वन रेंज में तैनात वाचर की मौत से नाराज कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

  • whatsapp
  • Telegram
अब्दुल्लागंज वन रेंज में तैनात वाचर की मौत से नाराज कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
X

अब्दुल्लागंज वन रेंज में तैनात वाचरों ने अपने साथी की मौत से नाराज वन कर्मियों ने अपने ही विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । अब्दुल्लागंज वन रेंज कार्यालय चरदा में धरना प्रदर्शन कर वन विभाग के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि अब्दुल्लागंज जंगल में तैनात वाचर 24 घंटे निहत्थे वन की रक्षा करने को मजबूर हैं तथा अन्य विभाग में दैनिक श्रमिको के दुर्घटना होने के बाद उसके परिवार के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं है लेकिन वन विभाग में ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं है ।


बाचरो की तरफ से 21 वर्षों से वन विभाग में कार्य करने वाले मृत्यु वाचर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी व श्रमिक बीमा की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का लाभ दिये जाने की मांग की है । साथ ही वचरो ने बताया कि पूरा एक महीना काम करने के बाद सिर्फ 26 दिन का ही वेतन दिया जाता है इसलिए पूरे महीने का वेतन दिया जाए और वेतन भी बढ़ाया जाए । इस मौके पर राधे, प्रदीप कुमार, यूनूस , गुलाम नासिर,अयोध्या प्रसाद, संदीप कुमार, रमेश कुमार, शोभा राम ,लाल मोहम्मद, प्रदीपकुमार, तुलसी राम, पंचम, नन्काऊ,आदि मौजूद रहे।

Next Story
Share it