भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने चौ.जाकिर हुसैन का स्वागत किया

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने चौ.जाकिर हुसैन का स्वागत किया

सहारनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक महानगर कार्यालय ली बैठक की। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कमलजीत सिंह चुग ने की जिला मुख्यालय सहारनपुर में पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चौधरी जाकिर हुसैन का गर्म जोशी से भव्य स्वागत किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि जिला सहारनपुर में द्वितीय चरण में चुनाव होना है इसके लिए वह आज केंद्रीय विहार प्रदेश नेतृत्व का चुनाव के बारे में संदेश लेकर आये हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक है इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात चुनाव की तैयारी में जुट जाएं सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं और एक एक वोटर से सीधा संपर्क करें एवं उन्हें केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा दी गई लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताएं उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली के नेतृत्व में प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा 28 जनवरी से लगातार दौरा करेगा और हर एक वोटर से सीधा संपर्क करेगा इसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अदाधिकारी भी उनके साथ रहेंगे उन्होंने कहा है कि आगामी चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से और भी तेजी से जोड़ने का काम किया जाएगा अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा वे लगातार आपके बीच हैं तथा प्रदेश के हर जिले में भाजपा कार्यकर्ता से मिलकर सीधा संवाद करेंगे वह स्वयं उत्तर प्रदेश में लगातार पार्टी के प्रचार एवं लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं जब भी आप लोगों को जरूरत पड़ेगी आप के बीच होंगे तथा पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करेंगे वह बलिया से लेकर नेपाल बॉर्डर तक उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं और अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा से तेजी से जोड़ रहा है महानगर अध्यक्ष कमल चुग ने प्रभारी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज को आपके जैसा अभिभावक के रूप में प्रभारी दिया है जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार धन्यवाद करता हूं और समय-समय पर आपके मार्गदर्शन में रहकर कार्यक्रम में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ सदैव खड़े मिलेंगे इस अवसर पर जावेद गुर्जर, तौसीफ अहमद, जब्बार अहमद, साहिब सिंह, विवेक कुमार जैन, विपुल जैन, राहिल अमन भाटला, अनस मुंडन, कलीम फाइटर, शादाब अंसारी, तजीम आलम वसीम अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर उपाध्यक्ष तौकीर राणा ने किया।

Next Story
Share it