देवरिया में तीन दिनों तक भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जोरदार हुआ स्वागत
भाजपा की जन विश्वास यात्रा शनिवार को तीसरे दिन भी की शुरूआत डाक बंगले से हुई। इस मौके पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के...

भाजपा की जन विश्वास यात्रा शनिवार को तीसरे दिन भी की शुरूआत डाक बंगले से हुई। इस मौके पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के...
भाजपा की जन विश्वास यात्रा शनिवार को तीसरे दिन भी की शुरूआत डाक बंगले से हुई। इस मौके पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि करने के बाद नेताओं सांसद जगदम्बिका पाल, सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता, विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आदि की अगुवाई में अपने निर्धारित मुकाम पर निकली।
यहॉ संस्कृत महाविद्यालय के 11 विद्वानों के मंत्रोचार के बाद जन विश्वास यात्रा ने हुॅकार भरी। यह यात्रा एसपी ऑफिस चौराहा, बस स्टेशन, कचहरी, सुभाष चौक, कोआपरेटिव चौराहा होते हुये रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पहुची। जहा सभी नेताओं ने वंदेमातरम के साथ शहीदों को नमन किया। यहा से पुनः यात्रा एसएसबीएल, ओवर ब्रिज होते हुये पुरवा चौराहा पहुची। पुरवा चौराहा पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ और यही कानून मंत्री बृजेश पाठक रथ पर सवार हुये। तत्पश्चात यात्रा अवरा चौरी, बैतालपुर, गौरीबाजार, खरोह होते हुये चौरीचौरा को प्रस्थान कर गयी। चौरी चौरा का भ्रमण करने के बाद यात्रा पुनः देवरिया जनपद के रुद्रपुर विधानसभा के बोहबार से देवरिया जनपद में प्रवेश कर गयी। यहा से खोरमा, रामलक्षन, खजुआ चौराहा, पचलड़ी, करहकोल होते हुये गोरखपुर जनपद को प्रस्थान कर गयी। वैसे गौरीबाजार के पहले रास्ते में जगह जगह दावेदारों डा.अजय मणि, डा.अभय मणि, सज्जन मणि की अगुवाई में बैतालपुर में अलग अलग स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। फिर यात्रा स्वागत कबूलती अपने गतंव्य को बढ़ती रही। गौरीबाजार पहुॅचते ही सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पंकज के समर्थकों की जोरदार भीड़ ने यात्रा को रोक दिया और भीड़ से गदगद हुये नेता अपना गला साफ करने को बेचैन हो गये। फिर क्या स्वागत कार्यक्रम सभा में तब्दिल हो गया। जिसको संबोधित करते हुये कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बुआ-बबुआ अबकी बार साफ हो गये है।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मोदी योगी की जोड़ी दमदार रूप में उभरी है। जबकि सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि मोदी योगी की अगुवाई में देश प्रदेश विकास का नया इतिहास लिख रहा है। वही कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि योगी राज में प्रदेश से गुंडागर्दी समाप्त हो गयी है। राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जन विश्वास यात्रा के स्वागत और सभा मे लोगो के मिल रहे आशीर्वाद से यह तय हो चुका है कि 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। सभा को सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेश तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने भी संबोधित किया। यात्रा के खरोह पहुॅचने पर उद्योगपति एवं टिकट के दावेदार संजय तिवारी ने समर्थकों सहित यात्रा का जोरदार खैरमकदम कर यात्रा को आगे की राह दी।
इस दौरान अलका सिंह, प्रमोद शाही, श्रीनिवास मणि,गंगा कुशवाहा, अभिषेक राय, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, संजय पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, गोविन्द चौरसिया, शैलेन्द्र सिंह आजाद, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, माया सिंह, गोविन्द चौरसिया, संजय राव, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, गिरिजेश मणि, जितेंन्द्र सिंह, राजेश निषाद, डा. अभय मणि त्रिपाठी, सज्जन मणि त्रिपाठी, विनय जायसवाल, बृजेश गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह पंकज, संजय तिवारी, विजय सैनी, दिग्विजय यादव, कृष्णानाथ राय, महेंद्र राय, अजय उपाध्याय, अजय कुमार पाण्डेय, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, सुंदर मणि, करुणेश मिश्रा, शैलेश निषाद, वीरेंद्र सिंह, अतुल पासवान, तेज बहादुर पाल, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, नसीम मंसूरी, अजित मिश्रा, अभय नाथ तिवारी, विजय पंडित, अमित मिश्रा आदि ने पूरी ताकत में ताकत से शिरकत किया। यात्रा के दौरान प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, मीडिया पैनलिस्ट एसएन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, संजय सिंह एडवोकेट, राजेश मिश्र, सतेन्द्र मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन कुमार मिश्रा, राजन सोनकर, राजू गोंड़, अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी की भूमिका खास रही।





