विधायक की उपस्थिति में कम्बल वितरण समारोह सम्पन्न
अमेठी।को स्वर्गीय राज करन सिंह/ मुन्ना सिंह की पुण्य स्मृति में ग्राम छीछा मजरे चौरा में कंबल वितरण एवं तहरी भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में...

अमेठी।को स्वर्गीय राज करन सिंह/ मुन्ना सिंह की पुण्य स्मृति में ग्राम छीछा मजरे चौरा में कंबल वितरण एवं तहरी भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में...
अमेठी।को स्वर्गीय राज करन सिंह/ मुन्ना सिंह की पुण्य स्मृति में ग्राम छीछा मजरे चौरा में कंबल वितरण एवं तहरी भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक माननीय राजा मयंकेश्वर शरण सिंह जी ,विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख -कृष्ण कुमार सिंह/ मुन्ना सिंह जी ने स्वर्गीय राजकरन सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, एवं कम्बल वितरित करके अपने विचार व्यक्त किए ।विचार व्यक्त करते हुए माननीय विधायक जी परिवार के बच्चों को देखकर मुन्ना सिंह की स्मृति में भावुक हुए। समारोह में उपस्थित सभी लोग भावुक होकर आंसू पोंछते नजर आए। कार्यक्रम में स्वर्गीय राजकरन सिंह की जेष्ठ पुत्री प्रगति सिंह ने अपने पूज्य पिता जी की स्मृति में चंद पंक्तियां सुनाई जिसे सुनकर सभी उपस्थित जनमानस भाव विभोर हो गया । विधायक जी ने लगभग 500 जरुरत मन्दों को कंबल वितरण किए एवम प्रभु से परिवार को सदैव प्रसन्न एवं स्वस्थ रहने की कामना की। समारोह को श्री जगत बहादुर सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी अर्जुन सिंह भदोरिया ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों में प्रदीप सिंह आनंद सिंह वीर बहादुर सिंह दिनेश सिंह राठौर एवं पूर्व प्रधानों में शैलेंद्र सिंह ,जागेश्वर मौर्य, रामधनी, महेश प्रताप सिंह, बीडीसी अशफाक अहमद , सम्मानित नागरिकों में बच्चा बाबू ,सुरेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, आशीष सिंह ,संतोष कुमार सिंह, शक्ति तिवारी ,छंगू महाराज, शेर बहादुर सिंह, शिक्षक श्री आलोक सिंह ,रमाकांत मौर्य -महामंत्री सहित लगभग हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय राजकरन सिंह, सिंह फ्रूट कम्पनी डब्बू सिंह लखनऊ एवं डा0 वीर भान सिंह ,शिव भान सिंह ,जयकरन सिंह ,शिव करन सिंह एवं विराज सिंह के द्वारा किया गया। सभी आये अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग-वस्त्र देकर किया।कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ- अमेठी ने किया।





