Breaking :बंगाल के पुरुलिया में पीएम मोदी की रैली, ममता सरकार पर पीएम ने साधा निशाना
बंगाल के पुरुलिया में पीएम मोदी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोलकाता की ब्रिगेड रैली के बाद जो हुआ वो पूरा देश देख रहा है. दस साल तक लोगों पर...

बंगाल के पुरुलिया में पीएम मोदी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोलकाता की ब्रिगेड रैली के बाद जो हुआ वो पूरा देश देख रहा है. दस साल तक लोगों पर...
बंगाल के पुरुलिया में पीएम मोदी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोलकाता की ब्रिगेड रैली के बाद जो हुआ वो पूरा देश देख रहा है. दस साल तक लोगों पर लाठियां चलवाने के बाद अब ममता दीदी अचानक बदली-बदली दिख रही हैं, ये हारने का डर है.
पीएम मोदी बोले कि ममता दीदी ने गाड़ी से उतरकर लोगों को डांटा, आपका रुख बंगाल के लोगों को याद है. उन्होंने ने कहा कि जब पुलवामा का हमला हुआ, तो दीदी ने क्या कहा था कोई भूला नहीं है.
अभी बाटला हाउस मामले का फैसला आया, उस एनकाउंटर में आतंकी ने पुलिसकर्मी को मार दिया था. अब आतंकी को फांसी हो गई है, लेकिन ममता दीदी तब आतंकियों के साथ खड़ी थी और एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर रही थी.
तुष्टिकरण के लिए ये लोग किस हद तक जा सकते हैं, बंगाल में भी घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा में टीएमसी हाफ, अबकी बार पूरी साफ. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि टीएमसी सरकार सिर्फ अपने खेल में लगी है. इन लोगों ने पुरुलिया को जल संकट दिया. इन लोगों ने पुरुलिया को पालयन दिया. इन लोगों ने पुरुलिया के गरीबों को भेदभाव भरा शासन दिया. इन लोगों ने पुरुलिया की पहचान देश के सबसे पिछड़े क्षेत्र के रूप में बनाई है.
अराधना मौर्या





