BSED Bihar Board result 2021- 10वीं-12वीं बिहार बोर्ड का रिजल्ट, जाने कब होगी घोषणा...

  • whatsapp
  • Telegram
BSED Bihar Board result 2021- 10वीं-12वीं बिहार बोर्ड का रिजल्ट, जाने कब होगी घोषणा...
X



बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति दकी मानें तो टॉपर्स का वेरिफिकेशन हो रहा है. ऐसे में रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड द्वारा इटंरमीडिएट रिजल्ट की कोई तारीख जारी नहीं की गई है. पिछले साल बोर्ड ने रिजल्ट से पहले रिजल्ट जारी करने की तारीख का नोटिस जारी किया था. हो सकता है कि इस बार भी ऐसा ही किया जाए. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का 13 लाख से अधिक छात्रों को इंतजार है.

रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले परिक्षार्थी BSEB की इन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

biharboardonline.bihar.gov.in

onlinebseb.in

biharboard.ac.in

biharboard.online

biharboardonline.com

बता दें कि बिहार बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया 5 से 19 मार्च तक थी. प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है. अभी तक अंकपत्र में स्टूडेंट्स के अंक चढ़ाए जाने का काम चल रहा था. आपको बता दें कि इस साल 16 लाख उम्मीदवार बीएसईबी 12वीं बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे. जानकारी के अनुसार होली से पहले इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it