लक्ष्मण नर्सरी मैदान में बसपा कार्यकर्ताओं ने विशाल सम्मेलन का किया आयोजन
राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में रविवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रसार प्रचार जोर-शोर से चल रहा है । लगातार चुनावी सभाएं कर रहे बसपा के...

राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में रविवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रसार प्रचार जोर-शोर से चल रहा है । लगातार चुनावी सभाएं कर रहे बसपा के...
राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में रविवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रसार प्रचार जोर-शोर से चल रहा है । लगातार चुनावी सभाएं कर रहे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने अब कहा है कि भाजपा और समाजवादी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सपा शासनकाल में गुंडों-माफियाओं का राज्य था। व्यापारी और आम आदमी अपने को सुरक्षित नहीं समझता था। वही हाल भाजपा कार्यकाल में भी है। लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बसपा के राज्यसभा सदस्य सतीशचंद्र मिश्र रविवार को गौरी के लक्ष्मण नर्सरी मैदान में बसपा के घोषित प्रत्याशी जलिस खान द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में गुंडा माफिया सलाखों के पीछे थे।
व्यापारी और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे थे। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों और बेरोजगारों को ठगने का कार्य किया है। कृषि कानून संशोधन को लेकर लगभग एक साल तक किसान धरना प्रदर्शन करते रहे। इसी दौरान कई किसानों की जान भी गई है। भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों ने थक हारकर नए कृषि कानून को वापस ले लिया है।उन्होंने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में पार्टी काफी मजबूती से चुनाव लडेगी और प्रदेश में सरकार भी बनेगी।इस दौरान बसपा सरकार में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, राजेंद्र गौतम,नवीन चन्द्र दुवेदी, समेत कई बसपा नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





