मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले - सरकार के बर्खास्त होने से भी नहीं डरता.....

  • whatsapp
  • Telegram
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले - सरकार के बर्खास्त होने से भी नहीं डरता.....
X


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयक पेश कर दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का डर नहीं है कि उनकी सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है, क्योंकि वह इस्तीफा जेब में ही रखते हैं। कैप्टन ने केंद्र सरकार के कानूनों को गैर संवैधानिक बताते हुए कहा कि वह किसानों को बर्बाद नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में स्थिति बिगड़ती है तो चीन और पाकिस्तान इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं इस्तीफा देने से नहीं डरता हूं। अगर मेरी सरकार बर्खास्त होती है तो भी मैं डरने वाला नहीं हूं, लेकिन मैं किसानों को नुकसान नहीं होने दूंगा, न उन्हें बर्बाद होने दूंगा।' उन्होंने कहा कि मैंने 1984 में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के मौके पर सिखों के साथ अन्याय को स्वीकार करने की बजाय सरकार छोड़ने का विकल्प चुना था।

मुख्यमंत्री ने किसानों से की धरने हटाने की अपील, करते हुए कहा कि उम्मीद है कि केंद्र की मोदी सरकार इससे सबक लेगी और पंजाब की भावनाओं को समझेगी। कैप्टन ने यह आशंका भी जताई कि कृषि कानून रद न किए गए तो गुस्साए युवा किसानों के साथ सड़कों पर उतर सकते हैं, जिससे अफरा-तफरी मच जाएगी। कैप्टन ने इसके साथ ही किसानों से अपील की कि वह रेल रोको आंदोलन खत्म करें और यातायात बहाल करके राज्य सरकार की मदद करें।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it