CBI ने CM ममता बनर्जी के खिलाफ दायर की याचिका, मुख्यमंत्री की बढ़ सकती है मुसीबत.....
नारदा भ्रष्टाचार मामले में शुभेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, काकोली घोष दस्तीदार और सौगत रॉय के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठे थे. कलकता हाईकोर्ट के...

नारदा भ्रष्टाचार मामले में शुभेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, काकोली घोष दस्तीदार और सौगत रॉय के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठे थे. कलकता हाईकोर्ट के...
नारदा भ्रष्टाचार मामले में शुभेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, काकोली घोष दस्तीदार और सौगत रॉय के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठे थे. कलकता हाईकोर्ट के समक्ष नारदा केस को पश्चिम बंगाल से बाहर स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका में सीबीआई ने ममता बनर्जी के नाम का जिक्र किया है.
सीबीआई की तरफ से दायर की गई चार्जशीट में बताया गया है कि उन्हें इन चारों राजनेताओं के खिलाफ एक्शन लेने के लिए जरूरी अनुमति नहीं मिली थी. इस चार्जशीट में गिरफ्तार हुए चारों नेताओं पर आरोप तय किए गए हैं.
इसके अलावा सीबीआई ने कोर्ट में एक अन्य याचिका दायर कर मामले को बैंकशाल कोर्ट से किसी अन्य अदालत या राज्य में ट्रांसफर करने की मांग की है. इस याचिका में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी नेता मलय घटक और कल्याण बनर्जी को पक्षकार बनाया गया है.
CBI action in #WestBengal #MamtaBanerjee pic.twitter.com/iIZ3u6u6pX
— Usha Dubey (@ushadubey031) May 19, 2021
सीबीआई की ओर से भारत के सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ से कहा था कि यहां जांच एजेंसी के कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री के धरने पर बैठने से असाधारण स्थिति पैदा हो गयी है.
सीबीआई ने यह दावा भी किया कि पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री भीड़ के साथ अदालत में मौजूद थे जहां आरोपियों को पेश किया जाना था. उल्लेखनीय है कि बंगाल में साल 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप सार्वजनिक हुए था.
स्टिंग ऑपरेशन कथित तौर पर नारदा न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था. इन स्टिंग्स में टीएमसी नेताओं को कथित तौर पर कंपनी के प्रतिनिधियों से रुपए लेते हुए देखा गया था.
अराधना मौर्या





