मुख्य अतिथि श्री स्वतंत्र देव सिंह मा0 प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा का सम्बोधन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मुख्य अतिथि श्री स्वतंत्र देव सिंह मा0 प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा का सम्बोधन

इन प्राचीन परम्पराओं को/हजारो वर्ष पुरानी परम्पराओं को स्व0 मोहन सिंह बिष्ट ने शुरू किया। उन्होने संस्कृति का प्रचार प्रसार किया लेकिन कोरोना के कारण व नहीं रहे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं शीष झुकाता हूँ।

आप सबसे मिलकर हर्ष हो रहा है, आप सबको प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मेरा शीष झुका करा प्रणाम। उत्तराखण्ड शास्त्र एवं शस्त्र का प्रतीक है। वहां की संस्कृति महान है।

ईश्वर के आर्शीवाद से समय-समय पर बद्रीनाथ और बाबा केदारनाथ का दर्शन करने का अवसर प्राप्त होता रहता है।

उन्होने प्रधान मंत्री की प्रसंशा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधान सेवक के यप में देश की सेवा करते है। जब से मोदी प्रधानमंत्री बने है। मन्दिर भी जाते है, भगवा पहन कर निकलते है। संस्कृति की भव्यता को दुनियाँ मानती है। उत्तराखण्ड का बालक जो कि योगी है कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे मुख्यमंत्री बनने की लेकिन आज योगी जी के डर के मारे बड़े-बड़े गुण्डे जेल में है।

राष्ट्रवाद के लिए कमल खिलाना चाहिए देश का सम्मान तथा राष्ट्र का सम्मान करें। यदि योगी मोदी नहीं होते तो राम मन्दिर का निर्माण नहीं होता।

कभी सैनिको पर पत्थर गिराये जाते है आज सेना के ऊपर फूलों की वर्षा होती है।

Next Story
Share it