CM नीतीश ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का किया बंटवारा, वित्त वाणिज्य देखेंगे तारकिशोर प्रसाद.....
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को सोमवार को राज्यपाल फागू चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मंगलवार को नवगठित सरकार की कैबिनेट...

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को सोमवार को राज्यपाल फागू चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मंगलवार को नवगठित सरकार की कैबिनेट...
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को सोमवार को राज्यपाल फागू चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मंगलवार को नवगठित सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। इसमें मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। मंगल पांडेय को स्वास्थ्य तो अशोक चौधरी को भवन निर्माण मंत्रालय मिला है। वहीं बैठक में 23 से 27 नवंबर तक शीतकालीन सत्र आयोजित करने पर मुहर लगी है। इसी दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। ये शपथ उन्हें प्रोटेम स्पीकर दिलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रोटेम स्पीकर की भूमिका निभाएंगे।
भवन निर्माण,अल्पसंख्यक कल्याण,समाज कल्याण विज्ञान प्रौधौगिकी — अशोक चौधरी ,मेवा लाल चौधरी — शिक्षा, मंगल पांडेय — स्वास्थ और पथ निर्माण विभाग का मंत्री बनाया गया है। संतोष कुमार सुमन को लघु सिंचाई मंत्री बनाया गया है। शीला कुमारी को परिवहन मंत्री बनाया गया है। बिहार विधानमंडल का सयुंक्त सत्र 23 नवंबर से आहूत किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। बैठक में सोमवार को शपथ लेने वाले सभी मंत्री शामिल रहे। बैठक में दो प्रस्ताव स्वीकृत किये गए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव पर विमर्श के बाद मंत्रिमंडल ने विधान सभा और विधान परिषद का सत्र आहूत करने की मंजूरी दी।
अराधना मौर्या





