CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट....
राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस वायरस की चपेट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत भी आ गई है।...
राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस वायरस की चपेट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत भी आ गई है।...
राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस वायरस की चपेट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत भी आ गई है। सीएम अशोक गहलोत ने इस बात की जानकारी खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरी पत्नी सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।
ऐसे में राज्य सरकार की सभी नागरिकों से यही अपील है कि इस माहमारी के दौर में खुद का विशेष खयाल रखें। जरूरत हो तभी बाहर निकले। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन करें। मास्क हमेशा पहने रहें।
इससे पहले रविवार को सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया था कि राज्य में 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। बुधवार से ही देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हुई है। यह पंजीकरण Co-WIN पोर्टल के अलावा उमंग और आरोग्य सेतु पर कराया जा सकता है।
अराधना मौर्या





