राजस्थान में सीएम ने पेश किया ऐतिहासिक बजट*
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने ऐतिहासिक घोषणाओं से जनता का दिल जीतने की कोशिश की है।कांग्रेस की अंदरूनी कलह को समाप्त कर सचिन पायलट ने 2023 में होने...


राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने ऐतिहासिक घोषणाओं से जनता का दिल जीतने की कोशिश की है।कांग्रेस की अंदरूनी कलह को समाप्त कर सचिन पायलट ने 2023 में होने...
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने ऐतिहासिक घोषणाओं से जनता का दिल जीतने की कोशिश की है।कांग्रेस की अंदरूनी कलह को समाप्त कर सचिन पायलट ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का भरोसा जताया।कांग्रेस ने अलग से कृषि बजट से किसानों को सीधा फायदा देने की इस मुहिम का आगाज किया है।राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का शासन आता है।इस क्रम को तोड़ने के लिए राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार लोगो की समस्याओं और मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।प्रशासन गांवो के संग अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने तहसील और गांव ढाणी तक लोगो के कार्यो को अंजाम दिया ।सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने की सौगात दी है।शहरी क्षेत्रों में रोजगार,अगले साल एक लाख पदों पर नई भर्ती ,प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उदयपुर में उदयपुर हाउस खोलने की घोषणा की है।बजट में चिरंजीवी योजना में पांच लाख से बढ़ा कर 10 लाख रुपए तथा बिजली उपभोक्ताओं को छूट जैसी अनेक घोषणाओं से आम जनता को खुश करने की गहलोत की मंशा बजट में साफ झलकी है।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी सरकार का फोकस काम करेगा।
मनरेगा पर आठ सौ करोड़ का बजट पेश किया।मनरेगा में 100 दिन बढ़ा कर 125 दिन किया गया है।गरीब और मजदूर वर्ग का भी रोजगार बढाने के लिए प्रयास किया गया।गहलोत ने 50 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा से आम आदमी का बजट सुधारने की कोशिश की है।यह बजट विकासलक्षी है।कंज्यूमर को स्लैब के हिसाब से फायदा दिया ।18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रवधान है।अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत होगी।इसमें एक हजार स्वास्थ्य केंद्र और 50 हजार उपवास्थ्य केंद्र खोलने का बजट में प्रावधान है ।अगले वर्ष विधानसभा सभा चुनाव है।और बजट से आम आदमी की जेबे भरने की कोशिश की गई है।लेकिन इसका अमल करने के बाद जनता के मन मे कांग्रेस के प्रति रही भावना का पता चलेगा।यह गणितीय आंकड़ा है या जनता के घरों तक पहुंचने वाला फायदा है।समय आने पर पता चलेगा और इसमें कोई दोराय नही है कि जनता का विश्वास जितने वाली पार्टी का मतदाता कभी दामन नही छोड़ता है।
*कांतिलाल मांडोत *