कांग्रेस धारा - 370 को पुष्पित और पल्वित किया - - मुख्यमंत्री विशुन देव त्रिपाठी
370 को पुष्पित और पल्वित किया। वर्ष - 2017तक पिछली सरकारों ने योजनाओं का लाभ होने नहीं दिया। परिवारवाद की जागीर बनाकर अराजकता के आग में झोंकने का काम...
370 को पुष्पित और पल्वित किया। वर्ष - 2017तक पिछली सरकारों ने योजनाओं का लाभ होने नहीं दिया। परिवारवाद की जागीर बनाकर अराजकता के आग में झोंकने का काम किया। वर्ष 2014के पहले भ्रष्टाचार, आतंकवाद अराजकता अविश्वास चरम पर रहा। उक्त बातें सेठ आनन्दराम जयपुरिया इण्टर कालेज आनन्दनगर के प्रांगण में बने नवनिर्मित मिनी स्टेडियम के लोकार्पण व 437 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के पश्चात सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज से चलकर आयी जनविश्वास यात्रा को फरेन्दा के मिनी स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश का वातावरण परिवर्तन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के मन में विश्वास जगा और लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला साथ ही साथ जन कल्याण कारी और विकास कार्यों को गिनाया। भाजपा जो कही वह करके दिखाई। मोदी सरकार धारा - 370 खत्म किया। राम मंदिर निर्माण की खुशी पर उन्होंने जनता से सवाल भी पूछा। जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे वे राम मंदिर बनाते। कांग्रेस, सपा, बसपा देश में अराजकता पैदा कर देश को गिरवी रखने का काम किया। माफियाओं को रास्ता भाजपा दिखाई जब उनके सम्पत्ति जब्त होतेऔर उनके हडपे जमीन जायदाद व मकान पर बुल्डोजर चलता है तो कांग्रेस सपा व बसपा को तकलीफ होती है। डबल इंजन के सरकार में राशन का डबल डोज मिल रहा है। पहले की सरकारे लूटती थी और झोली भर भर के रुपया घर में रखती थीं। जाते जाते महराजगंज की जनविश्वास यात्रा में उमड़ी जनसैलाब देखकर गदगद होते हुए जनता को समुचित स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी है। आयोजित जनसभा को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद पंकज चौधरी, फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह सांसद जगदम्बिकापाल राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद समीर त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया, ज्ञानेद्र सिंह व प्रेम सागर पटेल ने भी सम्बोधित किया। मंचासीन आदर्श नगर पंचायत आनन्दनगर अध्यक्ष राजेश जयसवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, प्रमोद त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता रविकांत पटेल, हरिश्चंद्र पाण्डेय , सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। भीड़ को लेकर आये अपने सभी मण्डल अध्यक्ष ग्राम पंचायत, प्रधान, प्रमुख, पूर्व प्रमुख, सहित उमडे जनसैलाब को देखकर विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह ने गदगद भाव से स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी महराजगंज सत्येंद्र कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, एडीएम डॉक्टर पंकज कुमार, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, उपजिलाधिकारी फरेन्दा दिनेश कुमार मिश्र, सीओ सुनील दत्त दूबे, व सीएमओ, सहित खण्ड विकास अधिकारी - कर्मचारी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के कप्तान के दिशा निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सभी थानों के थानेदार अपने लावश्कर के साथ मुस्तैद रहे। जिससे पूरा फरेन्दा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने किया और संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पाण्डेय ने किया वही फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने व नगर पंचायत अध्यक्ष आनन्दनगर राजेश जयसवाल ने फरेन्दा की सरजमी पर विशालकाय फूल माला पहनाकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। सिविल कोर्ट फरेन्दा के वार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधेशमोहन श्रीवास्तव ने वाह्य दीवानी न्यायालय व फरेन्दा के दीवानी न्यायालय विस्तारीकरण व अतिरिक्त न्यायालय की स्थापना एवं अधिवक्ता भवन व पुस्तकालय की स्वीकृति को लेकर सूबे के मुखिया को एक ज्ञापन सौंपा ग्ताम पिपरा की गोचर भूमि पर पशु मेडिकल कॉलेज व कृषि विश्वविद्यालय के लिए भी एक अधिवक्ता ने भी ज्ञापन दिया।





