CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल...
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां लावेपोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया है. इस हमले में 2-4 जवान...

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां लावेपोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया है. इस हमले में 2-4 जवान...
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां लावेपोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया है. इस हमले में 2-4 जवान घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
जिसके बाद पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई. सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार दो जवानों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया है.
हमले में दो जवान शहीद हो गये हैं, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ एक साथ मिलकर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च अभियान चला रही है. बताया जा रहा है कि यह हमला लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने किया. बता दें कि 22 मार्च को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए- तैयबा के चार आतंकवादियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया.
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षबलों ने जिले के मनिहाल क्षेत्र में आधी रात के आसपास घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया.
अराधना मौर्या





