डॉ0 सोनेलाल पटेल जी का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस

  • whatsapp
  • Telegram
डॉ0 सोनेलाल पटेल जी का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस
X

अपना दल (एस) इकाई ने शोषितो, वंचितो, किसानों, कामगारों के मसीहा व्यवस्था परिवर्तन के क्रांतिवीर वोधिसत्व यशः कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इण्टर कॉलेज बक्शी पुरा नई बस्ती जनपद बहराइच में 18 अक्टूबर को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पप्पू माली जी सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी अपना दल (एस) और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव लाल प्रताप पाल जी, अनिल जायसवाल जिला अध्यक्ष व्यापार मंच जौनपुर रहे। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को सभी पदाधिकारियों ने डाक्टर साहब के व्यतित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश पटेल जी प्रदेश सचिव विधि मंच जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बहराइच श्री गिरीश पटेल 'एडवोकेट' जी ने किया।

कार्यक्रम में सह प्रभारी मध्य उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आई टी मंच इंजीनियर अविनाश साहू जी ने फोटो पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल जी अभी भी हमारे साथ है विचार धारा के रूप में हम तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक शोषित वंचित पिछड़ा, दलितो को न मिल जाए न्याय ।

संदीप चौधरी ,सुमन साहू,राम कुमार पटेल ,ओमकार कौशल, अर्जुन सिंह लोधी,शिव पूजन वर्मा, सतेंद्र वर्मा,मनीष लोहिया,चंदन वर्मा,पेशकर वर्मा,राममोहन वर्मा, धर्मेद्र चौधरी, महेंद्र वर्मा, हरिहर,अंकित साहू,वैभव गांधी, शोएब,राजा,रमेश और जनपद बहराइच के सभी कार्यकर्ता व शुभचिन्तक गण उपस्थित रहे।

Next Story
Share it