नही लगा दशहरा मेला, दर्शकों व दुकानदारों में रोष व्याप्त
वैश्विक महामारी को देखते हुए निगोहा कस्बे में लगने वाला बाल दशहरा मेला नही लगा। जिसको लेकर निगोहा क्षेत्र व आसपास के लोगो में असन्तोष व्याप्त है। वही...

वैश्विक महामारी को देखते हुए निगोहा कस्बे में लगने वाला बाल दशहरा मेला नही लगा। जिसको लेकर निगोहा क्षेत्र व आसपास के लोगो में असन्तोष व्याप्त है। वही...
वैश्विक महामारी को देखते हुए निगोहा कस्बे में लगने वाला बाल दशहरा मेला नही लगा। जिसको लेकर निगोहा क्षेत्र व आसपास के लोगो में असन्तोष व्याप्त है। वही दशहरा पर्व के अवसर पर लगाने वाले मेले में दूरदराज से आने वाले व्यापारियों में भी काफी मायूसी देखी गई । ज्ञात हो कि विजय दशमी के अवसर पर निगोहां कस्बे में वर्षों से लगता आ रहा बाल दशहरा मेला क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है जहाँ लखनऊ रायबरेली सीमा होने के कारण काफी दूरदराज से एक दिवसीय मेले में लोग महिलाओं बच्चों सहित भारी मात्रा में आते है जहाँ स्थानीय कलाकारों के द्वारा खेली जाने वाली रामलीला दर्शकों की पहली पसंद व 50 फिट से अधिक ऊंचाई के रावण के पुतले के दहन के उपरांत भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन काफी रोचक होता था। वहीँ दर्शको के मनोरंजन के लिए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता था।
मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव शुक्ल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के कारण पिछली बार भी मेला स्थगित था इस बार भी सरकार की स्पष्ट गाइड लाइन न होने के कारण मेला नही लगा, क्योकि इस विशाल मेले में भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों और छोटे-छोटे बच्चों की आमद होती है व भारी मात्रा में दुकानें भी लगती हैं तो ऐसे में कोविड गाइडलाइन का पालन करा पाना मुश्किल था और सरकार की ओर से मेले की अनुमति भी नहीं मिल पाई थी।





