प्रदेश में अमन-चैन के लिए योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना जरूरी:संजय तिवारी

  • whatsapp
  • Telegram
प्रदेश में अमन-चैन के लिए योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना जरूरी:संजय तिवारी
X

बाराबंकी। प्रदेश में अमन चैन व विकास के लिए योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है। नहीं तो देश विरोधी ताकते हावी होंगी, गुंडों और माफियाओं का बोलबाला हो जाएगा। उक्त बातें रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी के पक्ष में जनसंपर्क करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। अपराधियों और माफियाओं को उनकी जगह पहुंचाने का काम किया जिससे आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो गया प्रदेश की जनता पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस और बसपा मुक्त हो चुका है। इनके पास कोई जनाधार ही नहीं है ‌ समाजवादी पार्टी अपराधियों की संरक्षक हैं। 2022 के इस विधानसभा चुनाव में आप सभी को पुनः कमल खिलाना होगा जब कमल खिलेगा तभी देश और प्रदेश खिलेगा।


ब्लाक प्रमुख श्री तिवारी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के रानी बाजार, मलौली, किन्हौली, बिंदौरा डडियामऊ, सहादतगंज, मरौचा मिश्री सिंह पिपरी ततेहरा, आदि गांवो मे जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस मौके पर विशाल सिंह मोनू सिंह राघवेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा नीरज सिंह गुड्डू दीक्षित पवन तिवारी धनीराम अवस्थी भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

Next Story
Share it