पूर्व मंत्री पथरदेवा क्षेत्र में किया जनसंपर्क
देवरिया। वृहस्पतिवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व काविना मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने...

X
देवरिया। वृहस्पतिवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व काविना मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने...
देवरिया। वृहस्पतिवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व काविना मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने ग्राम सभा महुआडी बरारी, रामपुर, पिपरिया और तमाम गांव में जाकर संपर्क किया। साथ में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष कैलाशपति सिंह सैंथवार, पूर्व प्रमुख संजय कुमार मल्ल, प्रदेश कार्यकारी सदस्य चौधरी राम प्रकाश यादव, प्रभात यादव, विराट खान मिराज, राजगीर राय, सिराज, राजन यादव, नवाब काजी और सभी सम्मानित साथी उपस्थित थे।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में इस बार अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। योगी सरकार से आमजनों का अब मोह भंग हो गया है। जनता अब अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।
Next Story





