महासमिति का जागरूकता अभियान

  • whatsapp
  • Telegram
महासमिति का जागरूकता अभियान
X


लखनऊ। गोमती नगर जन कल्याण महा समिति ने निर्वाचन के अगले दिन ही एक महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ किया। लोकतंत्र में मतदान नागरिकों का महत्वपूर्ण अधिकार व कर्तव्य है। इससे संवैधानिक व्यवस्था मजबूत होती है। इसके लिए लोगों को जागरूक बनाना सामाजिक संस्थाओं का दायित्व है। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति द्वारा इसके अनुरूप मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया जिसका मुख्य नारा

#पहले_मतदान_फिर_जलपान ,

लोकतंत्र के लिए वोट जरूर करे

के उद्घोष के साथ रैली निकाली गई। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने प्रकाश बाल विद्या मंदिर के बच्चो के साथ मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया था। इसमें महासमिति के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं,विद्यार्थियों,शिक्षकों व स्थानीय नागरिक सहभागी हुए। रैली के माध्यम से हर व्यक्ति को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक चुनाव से पहले महासमिति मतदाता जागरूकता का अभियान चलाती है। इसके दृष्टिगत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह संयोग है कि इस बार जन कल्याण महासमिति संविधान के अनुरूप निर्वाचन के समय विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है। महासमिति एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है।

Next Story
Share it