बिना अनुमति के काट डाले गए हरे भरे सागौन के पेड़
बाबागंज/बहराइच जनपद के चरदा वन रेंज के अंतर्गत ग्राम मकनपुर में हरे-भरे सागौन के पेड़ों को कृषक की मिलीभगत से ठेकेदार ने बिना अनुमति लिए ही कटवा डाले...

बाबागंज/बहराइच जनपद के चरदा वन रेंज के अंतर्गत ग्राम मकनपुर में हरे-भरे सागौन के पेड़ों को कृषक की मिलीभगत से ठेकेदार ने बिना अनुमति लिए ही कटवा डाले...
- Story Tags
- Green Teak
- Trees
बाबागंज/बहराइच जनपद के चरदा वन रेंज के अंतर्गत ग्राम मकनपुर में हरे-भरे सागौन के पेड़ों को कृषक की मिलीभगत से ठेकेदार ने बिना अनुमति लिए ही कटवा डाले ग्रामीणों की शिकायत पर वन रेंज अधिकारी चरदा अहमद कमाल सिद्दीकी ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय उच्चाधिकारियों की सख्ती के बावजूद भी ठेकेदार ने बिना अनुमति लिए ही किसान के सागौन के पेड़ कटवा डाले है। वन रेंज चरदा अंतर्गत रुपैड़िहा थाने की क्षेत्र के ग्राम मकनपुर के कृषक इरशाद अली व गावँ के अन्य लोगों के खेतों में लगे आधा दर्जन सागौन के पेडों को काटे जाने की सूचना होने पर सक्षम अधिकारियों को शिकायत की गयी।
बेखौफ लकड़ी ठेकेदार बिना वन विभाग व पुलिस विभाग को सूचना दिए ही प्रतिबंधित पेड़ों का कटान कर कटे पेड़ को रातों रात उठा ले गये। उक्त अवैध कटान के सम्बंध में जब वन रेंज अधिकारी चरदा से जरिये फोन बात की गई तो बताया कि सूचना देर रात्रि में मिली थी हम विभागीय कार्यवाही करवा रहे हैं।





