माले ने पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाली महिला कार्यकर्ता को गोली मारने की कड़ी निंदा की
भाकपा माले की राज्य इकाई ने पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाली महिला कार्यकर्ता रीता यादव को लंभुआ (सुल्तानपुर) के निकट सोमवार देर रात गोली मारने की...

भाकपा माले की राज्य इकाई ने पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाली महिला कार्यकर्ता रीता यादव को लंभुआ (सुल्तानपुर) के निकट सोमवार देर रात गोली मारने की...
भाकपा माले की राज्य इकाई ने पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने वाली महिला कार्यकर्ता रीता यादव को लंभुआ (सुल्तानपुर) के निकट सोमवार देर रात गोली मारने की घटना की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा है कि योगी राज में महिलाएं सर्वाधिक असुरक्षित हैं और उक्त घटना ने सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।
राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि सुश्री यादव ने गुजरे नवंबर माह में कुड़ेभार (सुल्तानपुर) में एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने आये पीएम मोदी को जनसभा में काला झंडा दिखाया था और गिरफ्तार हुईं थीं। अपराधियों ने उनकी गाड़ी को लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर ओवरटेक कर पैर में गोली मारी, हालांकि अस्पताल में पहुंच जाने से उनकी जान बच गई।
कामरेड सुधाकर ने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं पर अपराध की बाढ़ आई है, फिर भी आला भाजपा नेता प्रदेश की कानून व्यवस्था की गुड़गान करते हैं। यह बेशर्मी की हद है। उन्होंने अपराधियों को फौरन गिरफ्तार करने और घटना की जांच की मांग की।





