MCD चुनाव में जीत दर्ज करने पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई...

  • whatsapp
  • Telegram
MCD चुनाव में जीत दर्ज करने पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई...
X



सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। ये उपचुनाव ऐसे समय हुए, जब पिछले तीन महीनों से दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसान केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। साथ ही कोरोनोवायरस महामारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में ये पहला चुनावी अभ्यास भी है।



आम आदमी पार्टी जहां भाजपा से एक सीट छीनी तो वहीं उसकी भी सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। चौहान बांगर सीट से काग्रेंस के चौधरी जुबैर अहमद ने आप के मुहम्मद इशराक को 10,642 वोटों से शिकस्त दी। उल्लेखनीय है कि इन सभी वार्डों में तीन आप के पार्षदों के विधान सभा में चुने जाने से खाली हुए थे। वहीं, शालीमार बाग सीट बीजेपी पार्षद रेणु जाजू के निधन से खाली हुई थी।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it