मंत्री स्वाती सिंह ने चकबंदी स्थगित करने का किसानों को दिया आश्वासन
सरोजनी नगर विकास खंड के मौंदा ग्राम सभा में 2016 से शुरू हुई चकबंदी खत्म करने के लिए राज्यमंत्री महिला कल्याण व बाल पुष्टाहार स्वाती सिंह ने आश्वासन...

सरोजनी नगर विकास खंड के मौंदा ग्राम सभा में 2016 से शुरू हुई चकबंदी खत्म करने के लिए राज्यमंत्री महिला कल्याण व बाल पुष्टाहार स्वाती सिंह ने आश्वासन...
- Story Tags
- Swati Singh
- Consolidation
सरोजनी नगर विकास खंड के मौंदा ग्राम सभा में 2016 से शुरू हुई चकबंदी खत्म करने के लिए राज्यमंत्री महिला कल्याण व बाल पुष्टाहार स्वाती सिंह ने आश्वासन दिया और एडीएम से बात कर जल्द किसानों की समस्याओं से निजात दिलाने को कहा। बुधवार को सुबह स्वाती सिंह मौंदा ग्राम सभा में पहुंचकर किसानों से बात की। किसानों ने कहा यहां चकबंदी की जरूरत नहीं थी, ऐसे में चकबंदी प्रक्रिया क्यों गयी। यह अवगत करा दें कि मौंदा ग्राम सभा में चकबंदी को लेकर किसान कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हें। किसानों के आक्रोश को देखकर वहां बहुत दिनों तक पीएसी भी लगायी गयी थी। किसानों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए स्वाती सिंह बुधवार को खुद ग्राम सभा में पहुंची और किसानों की एक-एक बात को सुना। इसके बाद किसानों को आश्वस्त किया कि वे इस समस्या से जल्द निजात दिलाएंगी। स्वाती सिंह ने किसानों के सामने ही एडीएम अमर पाल से बात कीं और एक सप्ताह के भीतर चकबंदी को स्थगित करने के लिए कहा।
उन्होंने इसके कारणों से भी अवगत कराया और कहा कि जब किसान नहीं चाहते। इस संबंध में अधिसंख्य किसानों ने ज्ञापन दिया है तो फिर चकबंदी को स्थगित क्यों नहीं किया जाता। इसके बाद एडीएम ने कहा कि जल्द ही चकबंदी खत्म कर दी जाएगी। एडीएम व स्वाती सिंह से वार्ता के बाद किसान खुश हो गये। किसानों का कहना था कि जहां एक-एक फिट जमीन का महत्व है, वहां चकबंदी की कटौती कौन झेल सकता है। जहां खेत था, वहां आज घर बन चुके हैं। बैठक में सरोजिनी नगर विकासखड के काफी संख्या में किसान मौजूद रहे ।





