राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की मांगो को लेकर जारी आन्दोलन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की मांगो को लेकर  जारी आन्दोलन

लखनऊ: समस्त ऊर्जा निगमों के अंतर्गत तैनात टैक्नीशियन (टी.जी.2) कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र कैडर संघ - राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन के तानाशाही रवैये व अन्यायपूर्ण नीति के विरोध में पूर्व प्रस्तावित 8 चरणों के प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की नोटिस के अनुसार छठे चरण आंदोलन में समस्त ऊर्जा निगमों के मुख्यालय "शक्ति भवन" लखनऊ के समक्ष शांतिपूर्ण रूप से अनशन कर रहे संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों समेत अन्य पदाधिकारियों को शासन/पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर 21 नवंबर 2021 तक लगातार होने वाला अनशन/भूख हड़ताल ईको गार्डेन लखनऊ पर ही सम्पन्न किया जा रहा है, जिसका आज लगातार दूसरा दिन था।

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऊर्जा प्रबन्धन अपनी नाकामी को छुपाने के लिए दमकारी नीति पर उतर आया है परंतु प्रदेश के लगभग 20000 तकनीकी साथी इस तानाशाह प्रबन्धन के हथकंडों से डरने वाला बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि इस प्रकार की दमनकारी कृत्यों से प्रदेश का टैक्नीशियन संवर्ग और आक्रोशित हो चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व में संघ द्वारा जारी प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन प्रदेश के यशस्वी ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा के दखल एवं संवर्ग की समस्याओं के शीघ्र समाधान किये जाने सम्बन्धी आश्वासन उपरान्त ही वापिस लिया गया था परंतु ऊर्जा प्रबधन अपनी हठधर्मिता व संवर्ग के प्रति घोर उदासीनता बरत कर लगातार टकराव व औद्योगिक अशांति की स्थिति पैदा की जा रही है।

जारी इस आन्दोलन में संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक चक्रवर्ती ने बताया कि प्रबन्ध निदेशक उप्र पावर कारपोरेशन लि. की अध्यक्षता में ऊर्जा प्रबन्धन व संघ प्रतिनिधि मंडल के मध्य दिनांक 24.08.2019, 03.04.21, 17.08.21 व 25.10.2021 को सम्पन्न द्विपक्षीय वार्ताओं तथा शासन स्तर पर भी *29.07.2021, 12.08.2021, 05.09.2021, 20.10.2021 व 22.10.2021 को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, उत्तर प्रदेश शासन के साथ संघ प्रतिनिधियों की सम्पन्न वार्ताओं के क्रम में आज तक ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा किसी भी समस्या के समाधान की दिशा में कोई परिणामी आदेश जारी न किया जाना प्रबन्धन की मंशा व हठधर्मिता के स्वयं घोतक हैं जो कि कदापि उद्योग व प्रदेश हित मे नहीं है।

आज शान्तिपूर्ण अनशन कार्यक्रम के दौरान संघ के केन्द्रीय संरक्षक डी.के.मिश्र, केंद्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी, केंद्रीय महासचिव मो.वसीम,समेत दक्षिणांचल परिक्षेत्र के अंतर्गत पदाधिकारी-गण व दर्ज़नो की संख्या में तकनीकी कर्मचारी सम्मिलित रहे जिसमें मुख्य रूप से विजय कुमार बंधु, मनोज पाण्डेय, रामेन्द्र श्रीवास्तव, नीरज तिवारी, कुमुद वाजपेयी, विनोद कुशावहा, रमाकांत, शशांक, कुलवंत, मानवेन्द्र, मदनमोहन, सुर्जन सिंह, मनोज, रितेश राजपूत, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।

Next Story
Share it