NDRF ने गंगोत्री ग्लेशियर में केदारडोम चोटी का किया सफल आरोहण
एनडीआरएफ की ओर मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 मई को देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल के 50 सदस्यीय दल को केदारडोम चोटी के आरोहण के लिए...


एनडीआरएफ की ओर मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 मई को देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल के 50 सदस्यीय दल को केदारडोम चोटी के आरोहण के लिए...
एनडीआरएफ की ओर मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 मई को देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल के 50 सदस्यीय दल को केदारडोम चोटी के आरोहण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उसके बाद टीम ने गंगोत्री पहुंचकर अपना अभियान शुरू किया। करीब 17 दिन के इस अभियान में बड़े-बड़े ग्लेशियर और क्रैवास को पार कर टीम ने बीते शनिवार को चोटी का सफल आरोहण किया।
एनडीआरएफ के पर्वतारोहियों ने उप सेनानी अवनीश पुरोहित के नेतृत्व में शनिवार सुबह दस बजकर तीस मिनिट पर केदारडोम चोटी पर तिरंगा और बल के झंडे को फहराया। उसके बाद वापस बेस कैंप लौटकर इसकी जानकारी वायरलेस के माध्यम से टीम ने एनडीआरएफ के मुख्यालय को दी। बल के जवानों की इस सफलता पर महानिदेशक पियूष आनंद सहित उपमहानिरीक्षक गंभीर चौहान, सेनानी सुदेश कुमार दराल ने पूरी टीम को बधाई दी है। वहीं कहा कि इससे भविष्य में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खोज-बचाव अभियान में इस अनुभव का लाभ जवानों को मिलेगा।