जनसुनवाई में जिला चिकित्सालय में गन्दगी के अम्बार की हुई शिकायत
अयोध्या- अयोध्या को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कार्य कर रहे अयोध्या निवासी अभिषेक सावंत रामानुगामी ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग...


अयोध्या- अयोध्या को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कार्य कर रहे अयोध्या निवासी अभिषेक सावंत रामानुगामी ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग...
अयोध्या- अयोध्या को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कार्य कर रहे अयोध्या निवासी अभिषेक सावंत रामानुगामी ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत की है| जिला चिकित्सालय अयोध्या कैंट में गन्दगी के अम्बार को देखते हुए जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चिकित्सालय को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया है|
अभिषेक सावंत कहते है कि प्रदेश सरकार लगातार स्वच्छता पर कार्य कर रही है जोकि सराहनीय योग्य है। जिला चिकित्सालय अयोध्या कैंट में स्वच्छता संबंधित कई समस्याएं है। शौचालय में नल का टूटा होना, फर्श पर मल का पानी बहना, स्नानागार में गंदगी, शौचालय में शौच के लिए मग न होना, शौच के बाद हाथ धुलने के लिए किसी भी प्रकार का सोप या डेटॉल नही होना। जगह जगह गंदगी का अंबार भी फैला हुआ है| ऐसी गन्दगी के बीच शहर में फैले डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है| पैथोलॉजी विभाग हो या फिर अन्य विभाग कर्मचारियों का देरी से कार्यालय देरी से आते है|
इतना ही नहीं सम्बंधित अधिकारी या चिकित्सालय में शिकायत करने पर एक दूसरे पर आरोप मढ़ना चिकित्सालय प्रशासन की आदत में शामिल हो गया है| अभिषेक सावंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन करते हुए शिकायती पत्र में लिखते है स्वच्छता के लिए जिन मानदंडों की आवश्यकता होती है जिला चिकित्सालय प्रशासन पालन नहीं कर रहा है एवं त्वरित कार्यवाही करा कर उनका पालन कराया जाए। समय समय पर जिले के आला अधिकारी जिले के सभी चिकित्सालयों का निरीक्षण करें| शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपने शहर और जिला चिकित्सालय को स्वच्छ चाहता है इसलिए एक सजक नागरिक के नाते शिकायत कर रहे है|
वही अभिषेक सावंत कहते है कि चिकित्सालय में सबसे ज्यादा गन्दगी का कारण मादक पदार्थों से है ऐसे में मरीज के साथ आये तीमारदारों और चिकित्सालय के कर्मचारियों का मादक पदार्थों के साथ प्रवेश पर रोक लगाई जाये| इस मुहीम में यदि जिला प्रशासन और जिला चिकित्सालय प्रशासन शिकायतकर्ता की सहायता चाहते है तो मैं इस कार्य के लिए स्वयं से तैयार हूं।
बता दें अभिषेक सावंत ने अयोध्या से रामेश्वरम की यात्रा साईकिल से की है वही अब वह अयोध्या में "स्वच्छ अयोध्या स्वस्थ अयोध्या" जागरूकता मुहीम को शुरू कर चुके हैं| अभिषेक सावंत कहते है कि अयोध्या को स्वच्छ और स्वस्थ रखना है तो इसकी पहली शुरुवात हमसे होती है ऐसे में अयोध्या के नागरिक उनके जनजागरण अभियान से जुड़ सकते है|