राम मंदिर के निर्माण से दुखी है रामद्रोही: योगी आदित्यनाथ

  • whatsapp
  • Telegram
राम मंदिर के निर्माण से दुखी है रामद्रोही: योगी आदित्यनाथ
X


अयोध्या के रामलला के दर्षन से जो आषीर्वाद आप लोगों को मिलता है उसमें से थोड़ा आषीर्वाद मुझे और देष के प्रधानमंत्री को भी मिलता है। उक्त बात विधानसभा दरियाबाद के ग्राम जेठौती में स्थित वीआईपी भट्ठे के सामने मैदान में अयोध्या के भाजपा प्रत्याषी लल्लू सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। प्रदेष के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आपके वोट की ताकत से मोदी जी को ताकत मिलती है उसी ताकत के दम पर आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में एक तरफ देष में राम भक्त हैं तो दूसरी तरफ रामद्रोही हैं। रामभक्त राममंदिर से प्रसन्न है, रामद्रोही राममंदिर के निर्माण से दुखी हैं। उन्होने आगे कहा कि देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध केवल रामद्रोही और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान कर रहा है। इसके अलावा पूरे देष में राम मंदिर के भव्य निर्माण से खुषी का माहौल व्याप्त है।

प्रदेष के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सुरक्षा और दुनिया की बड़ी ताकत बनाने के लिए देश के लिए मोदी जरूरी है। क्योंकि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे विष्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। श्री योगी ने आगे कहा कि 2014 के पहले गरीब भूख से मरता था किसान आत्महत्या करता था। लेकिन भाजपा सरकार में गरीबों को मुफ्त राषन दिया जा रहा है। प्रदेष में भाजपा सरकार से पहले जब सपा और बसपा की सरकार थी तो प्रदेष में जमकर दंगे होते थे दंगो के बाद कफ्र्यू लगता था और पूरा समाज डर और भय से दहषत में रहता था।

लेकिन अब प्रदेष में दंगे नही होते हैं और न ही राम भक्तों पर गोलियां चलायी जाती हैं। अब तो कांवर यात्रा में भक्तों के ऊपर फेल बरसाये जाते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को पूरी तरह से पता है कि भारत पहले किसी को छेड़ता नही है लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ता भी नही है। अब अगर जोर से पटाखा भी दगता है तो पाकिस्तान को सफाई देनी पड़ती है। भाजपा प्रत्याषी लल्लू सिंह के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने आगे कहा कि अयोध्या में भव्य दीपावली, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चैड़ी सड़कें है। माफियाओं का उत्तर प्रदेश में राम नाम सत्य हो गया। लल्लू सिंह की जीत दोगुनी वोटो से होनी चाहिए। अयोध्या में राजर्षी दशरथ के नाम से मेडिकल कॉलेज खुल गया है। आने वाले अगले पांच वर्ष के अंदर सभी गरीबों को मकान मिल जायेगा।

जो कभी नहीं हुआ वो मोदी ने करके दिखाया है। इससे पूर्व करीब दो घंटे इंतजार के बाद प्रदेष के सीएम शाम 5 बजे करीब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत प्रदेष के राज्यमंत्री व दरियाबाद के विधायक सतीष शर्मा व अयोध्या लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याषी लल्लू सिंह और अन्य भाजपा नेताओं ने किया। इस मौके पर हैदरगढ़ विधायक दिनेष रावत, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्या, एमएलसी अवनीष कुमार पटेल, पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, शषांक कुषमेष, ब्लाक प्रमुख दरियाबाद आकाष पाण्डेय, टिकैतनगर चेयरमैन जगदीष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख रत्नेष सिंह मंटू सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story
Share it