लखनऊ स्टेशन पहुंचने पर वंदे भारत ट्रेन का किया गया स्वागत

  • whatsapp
  • Telegram
लखनऊ स्टेशन पहुंचने पर वंदे भारत ट्रेन का किया गया स्वागत

मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन कल शाम लखनऊ पहुंची। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोको पायलट और पैसेंजर्स को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किया और स्कूली छात्रों के बीच पेंटिंग का मुकाबला हुआ। छात्रों को उपमुख्यमंत्री ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान कर रहे हैं। साइंस, टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो या फिर रेल का, लगातार प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों ने कहा की यात्रा करके बहुत मजा आया। हम मेरठ से लखनऊ कब पहुंच गए पता ही नहीं चला। वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

Next Story
Share it