महाकुंभ भगदड़ में हुई मौत पर आर्थिक मदद
रांची: राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने महाकुंभ भगदड़ में...
रांची: राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने महाकुंभ भगदड़ में...
रांची: राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने महाकुंभ भगदड़ में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है। श्रम नियोजन मंत्री और राजद प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना में झारखंड के दो लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से कल दोनों पीड़ित परिवारों को 51- 51 हजार रुपए का आर्थिक मदद दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजद परिवार और इंडिया गठबंधन राज्य सरकार से आग्रह करना चाहती है कि पीड़ित परिवारों को पांच पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाए। उन्होंने कहा कि घटना मारे गए 30 श्रद्धालुओं के परिजनों को केंद्र सरकार एक-एक करोड रुपए आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की पहल करें। महाकुंभ भगदड़ पर श्रम नियोजन मंत्री और राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की न्याय की जांच होनी चाहिए।