लखनऊ में आज निकाली गई राज्य स्तरीय जय भीम पदयात्रा
राजधानी लखनऊ में आज सुबह सामाजिक संदेश के साथ निकली राज्य स्तरीय “जय भीम पदयात्रा” ने न केवल संविधान के मूल्यों को दोहराया बल्कि युवाओं के भीतर...


राजधानी लखनऊ में आज सुबह सामाजिक संदेश के साथ निकली राज्य स्तरीय “जय भीम पदयात्रा” ने न केवल संविधान के मूल्यों को दोहराया बल्कि युवाओं के भीतर...
राजधानी लखनऊ में आज सुबह सामाजिक संदेश के साथ निकली राज्य स्तरीय “जय भीम पदयात्रा” ने न केवल संविधान के मूल्यों को दोहराया बल्कि युवाओं के भीतर सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व की भावना को और भी पक्का किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने मरीन ड्राइव चौराहा से हरी झंडी दिखाकर किया।
पदयात्रा की शुरुआत सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और मौन श्रद्धांजलि से हुई। इसके पश्चात उपस्थित युवाओं और गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। जिससे संवैधानिक चेतना का प्रसार हुआ। इसके अलावा मैराथन का आयोजन किया गया।
जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और लखनऊ की मेयर समेत विधायक भी मौजूद रहे ।