गुजरात में लू और धूलभरी हवाएं, अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • whatsapp
  • Telegram
गुजरात में लू और धूलभरी हवाएं, अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट
X


उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने गुजरात, दीव, दमन, दादरा और नगर हवेली के लिए अगले सात दिनों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भीषण गर्मी और धूल भरी स्थिति रहने का अनुमान है।

इसके साथ ही राजकोट और कच्‍छ के अलग-अलग स्थानों में शनिवार और 20 अप्रैल को सौराष्ट्र-कच्छ और उत्तरी गुजरात में लू की स्थिति और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी तेज़ बारिश होने की आशंका है। बिहार, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड में तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तूफानी हवाओं की चेतावनी दी है।

Next Story
Share it