जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में गिरी छत, तीन की मौत

  • whatsapp
  • Telegram
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में गिरी छत, तीन की मौत
X



जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में गिरी छत, तीन की मौत Synopsis: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में गिरी छत, तीन की मौत, दो घायल, घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर, टाटा मुख्य अस्पताल किया गया रेफर। Deadline: 04 MAY, EAST SINGHBHUM 4 मई, एमजीएम अस्पताल हादसा, जमशेदपुर कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शनिवार को उसे समय अफरा- तफरी मच गई, जब अचानक अस्पताल के बी ब्लॉक मेडिसन विभाग के तीसरे तल्ले के बरामदे की छत टूटकर गिर गई। इसमें पांच लोग दब गए।

हादसे में तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। मलबे से दो लोगों के शव को देर शाम निकला गया। वहीं एक व्यक्ति का शव देर रात करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास एनडीआरएफ की टीम ने निकाला। मृतकों की पहचान डेविड जॉनसन, लुकास साइमन तिर्की, श्रीचंद तांती के रूप में हुई है, जिनमें से दो जमशेदपुर के निवासी थे, वहीं श्रीचंद तांती सरायकेला के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं एक महिला रेणुका देवी और सुनील कुमार को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। घायल सुनील कुमार का एमजीएम अस्पताल में इलाज किया गया। वहीं महिला को टाटा मुख्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। देर रात तक राहत और बचाव कार्य चलता रहा। बाइट्स

Next Story
Share it