सरोजनी नगर के गंगा नगर इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई
लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के गंगा नगर इलाके में शुक्रवार देर शाम एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने के लिए दमकल की...


X
लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के गंगा नगर इलाके में शुक्रवार देर शाम एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने के लिए दमकल की...
लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के गंगा नगर इलाके में शुक्रवार देर शाम एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव अभियान के दौरान दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों में फैक्ट्री मालिक और एक कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जाएगी।
Next Story