राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री साय हुए शामिल
राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में राजभवन में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल...


राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में राजभवन में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल...
राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में राजभवन में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम समाज में संयम, शांति और सद्भाव बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र संघर्ष से गुजर रहा हो तो केवल सीमाओं पर तैनात हमारे सैनिक ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक की चेतना, एकता और संकल्प ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने एकता का संकल्प दोहराया है।
इस घड़ी में हम सभी को यह दिखाना है कि हम एकजुट है। उन्होनें सेना के शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को सोशल मीडिया में आने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान आंतकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले नागरिको को श्रद्धांजलि दी गई।