मौसम विभाग का कई राज्यों में लू चलने का अनुमान
मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में आज लू चलने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, पुद्दूचेरी और...


X
मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में आज लू चलने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, पुद्दूचेरी और...
मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में आज लू चलने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, पुद्दूचेरी और बिहार में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में रात के समय मौसम गर्म रहने का अनुमान है।
देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, केरल, कर्नाटक, रायलसीमा, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा, छत्तीसगढ और विदर्भ तथा ओडिशा में आज तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मेघालय में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आज दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के बढ़ने की संभावना है।
Next Story