अब 'गया जी' के नाम से जाना जाएगा गया

  • whatsapp
  • Telegram
अब गया जी के नाम से जाना जाएगा गया
X


बिहार स्थित गया का नाम अब गयाजी कर दिया गया है। पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के मद्देनजर बिहार के गया शहर का नाम 'गया जी' किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में ये फैसला कल लिया गया था।

राज्य के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बताया कि "गया शहर का नाम बदलकर गयाजी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

गया जी हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म दोनों के लिए एक पवित्र स्थल है। विशेष रूप से पिंडदान और मोक्ष प्राप्ति की धार्मिक मान्यता के कारण यह प्रसिद्ध है। यहाँ विष्णुपद मंदिर और बोधगया जैसे तीर्थस्थल स्थित हैं। नाम में 'जी' जोड़ने से इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को मान्यता मिलती है।


Next Story
Share it