राजनीतिक करने के बजाय न्याय पर जोर दें मुख्यमंत्री- सत्यपाल सिंह

  • whatsapp
  • Telegram
राजनीतिक करने के बजाय न्याय पर जोर दें मुख्यमंत्री- सत्यपाल सिंह
X


पश्चिम बंगाल में हुए कस्बा दुष्कर्म मामले की जांच के लिए गठित भाजपा समिति के सदस्य सत्यपाल सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही, ममता सरकार पर हमला करते हुए सत्यपाल सिंह ने घटना की राजनीतिकरण करने के बजाय न्याय पर जोर देने की बात कही।

सत्यपाल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भी इस प्रकार का दुष्कर्म हुआ था। अब लॉ कॉलेज में एक और घटना हुई है। मुख्य आरोपी TMC का सदस्य बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की बयानबाजी TMC के नेताओं द्वारा की जा रही है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने और वहां के हितधारकों से बात करने की कोशिश करेंगे। हम पुलिस से भी पूछेंगे कि उन्होंने क्या किया है। मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमें सभी जगहों पर जाने की अनुमति देंगी।

Next Story
Share it