खंडवा में सीएम ने जल गंगा संवर्धन अभियान का किया समापन, ओंकारेश्वर में ओंकार लोक के निर्माण मुख्यमंत्री ने की घोषणा
खंडवा कृषि मंडी में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री...


X
खंडवा कृषि मंडी में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री...
खंडवा कृषि मंडी में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 1568 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 578 करोड़ के 57 हजार 207 कार्यों और 74 जीर्णोद्धारित जल संरचनाओं का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने पढ़ा। जल गंगा अभियान में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले जिलों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में ‘ओंकार लोक’ के निर्माण की घोषणा की, जिसे सिंहस्थ से पहले तैयार किया जाएगा।
Next Story