उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में गीता और रामायण के श्लोकों का वाचन शुरू

  • whatsapp
  • Telegram
उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में गीता और रामायण के श्लोकों का वाचन शुरू
X


प्रदेश सरकार ने राजकीय विद्यालयों में भगवत् गीता और रामायण के श्लोकों के वाचन और उनकी व्याख्या करने की पहल की है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को विद्यालयों में शुरू करने के उद्देश्य से भगवत् गीता और रामायण के श्लोकों के पाठ कराये जाएंगे। छात्र-छात्राओं के बीच इस पर सर्वेक्षण कराया गया था और बच्चों ने इस पहल के लिए खुशी से सहमति दी है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीय ज्ञान परंपरा का पाठ्यक्रम भी तैयार किया जाएगा। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्त्वाल ने बताया कि ज़िले में 173 इण्टर कॉलेज,13 बालिका इण्टर कॉलेज और 104 हाईस्कूल हैं जहां गीता और रामायण के श्लोकों का वाचन शुरू किया गया है। प्रार्थना सभा में एक श्लोक का वाचन होगा और उसकी व्याख्या की जाएगी।

इसके माध्यम से बच्चों को नैतिकता, वैज्ञानिकता और व्यावहारिक जीवन की समझ मिलेगी। राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज पौड़ी के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद डोबरियाल ने बताया कि स्कूल में श्रीमद् भगवत गीता के श्लोकों का वाचन शुरू किया गया है,जिसका वैज्ञानिक विश्लेषण कर छात्रों को समझाया जाएगा। वहीं छात्र भी इस पहल को अपनी बेहतर जीवनशैली और भविष्य के लिए अच्छा मान रहे हैं।

Next Story
Share it