राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने भारतीय ज्ञान संपदा का सदुपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया है
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने कहा है कि भारतीय ज्ञान संपदा, समृद्ध और विपुल है। सभी को इस संपदा का सदुपयोग करने की जरूरत है। श्री बागडे कल उदयपुर में...


X
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने कहा है कि भारतीय ज्ञान संपदा, समृद्ध और विपुल है। सभी को इस संपदा का सदुपयोग करने की जरूरत है। श्री बागडे कल उदयपुर में...
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने कहा है कि भारतीय ज्ञान संपदा, समृद्ध और विपुल है। सभी को इस संपदा का सदुपयोग करने की जरूरत है। श्री बागडे कल उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी विषयों का लिखित प्रमाण भारतीय ग्रंथों में उपलब्ध है।
राज्यपाल ने शिक्षा जगत से जुड़े लोगो तथा विद्यार्थियों को अपनी क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। इससे पहले श्री बागड़े ने विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित महाराणा कुम्भा कला भवन का लोकार्पण किया। राज्यपाल शिल्पग्राम भी गये, जहां उन्होंने लोककलाकारों की प्रस्तुतियां देखी।
Next Story