सीएम रेखा ने की 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' अभियान की शुरूआत

  • whatsapp
  • Telegram
सीएम रेखा ने की दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान की शुरूआत
X


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी में स्वच्छता मिशन 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' अभियान की शुरूआत की। कार्यालय में सफाई अभियान चलाने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने वेस्ट डिस्पोज टेंडर प्रक्रिया को सरल बनाने की बात कही।

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभियान के तहत ISBT कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में साफ-सफाई की। इस दौरान कार्यलय की स्थिति को लेकर रेखा गुप्ता पिछली आप सरकार पर भड़क गई।

वही इस अभियान की शुरूआत के पहले दिन दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने ग्रीन पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान में उनके साथ भाजपा नेता सतीश उपाध्याय भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मेयर राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली वासियों से पूरी दिल्ली को स्वच्छ बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने की अपील की। इस मिशन का उद्देश्य राजधानी को कूड़े से आजादी दिलाना है।

Next Story
Share it